Cm yogi बोले - जहरीली शराब पर ऐसी सजा दिलाएंगे जो आने वाले समय मे बने मिसाल।

Lucknow: उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर CM Yogi ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब करने का षडयंत्र कर रहे है लेकिन हम दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे की आने वाले समय मे इस तरह के षडयंत्रकारियो के लिए सबक बने। योगी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए ये सब जान भुझकर कर रहे है जिससे प्रदेश का नाम बेकार हो।


उन्होंने काशीनगर ओर सहारनपुर जिलो में जहरीली शराब से हुई मौतों पर कहा कि घटना दुखद है लेकिन हम इसकी तह तक जाएंगे और पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है जो गरीबों और नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे ऐसी सजा दिलाएंगे जो वह हमेशा याद रखेगा, हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब की पिछली 4 घटनाएं ऐसी हुई, जिनमे सपा के लोग षडयंत्र में शामिल रहे है।
आजमगढ़ , हरदोई, बाराबंकी की कानपुर की घटनाओं में आरोपी सपा से जुडे रहे है।

 Ram Mandir मुद्दे पर सीएम योगी ने कहा कि आस्था का सम्मान होना चाहिए और न्याय लेकर जन आस्था का सम्मान करना चाहिए उन्होंने कहा कि जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 3 सदस्य विशेष पीठ ने कहा है कि जहां रामलला विराजमान है। वहीं राम जन्म भूमि है तो विवाद वही समाप्त हो चुका है और बंटवारे का कहीं विवाद ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाद मैं केवल यह तय होना था कि यह राम जन्म भूमि है या नहीं है और  जब यह तय हो गया है। तो फिर इस विवाद के समाधान में 24 घंटे से 25 वा घंटा नहीं लगना चाहिए जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही हो और आस्था का सम्मान हो।

 निराश्रित गोवंश के बारे में उन्होंने कहा कि पहले निराश्रित गोवंश चोरी कर अवैध बूचड़खाना में  पहुंचाए  जाते थे और उन्हों वहां काटा जाता था हमारी सरकार ने अवैध बुचरखानों को रोका तो गोवंश खेतों या सड़कों पर है हम गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की व्यवस्था कर रहे हैं 3 लाख निराश्रित गोवंश को अलग-अलग जिलों में आश्रय स्थलों में रखा गया है ।

सपा बसपा को आडे हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश में जिस प्रकार का कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया था, वह भ्रष्टाचार और अराजकता का गलियारा था प्रदेश का कोई ऐसा गुंडा माफिया और समाज विरोधी तत्व नहीं था जो पिछली सरकारों का हमदर्द ना रहा हो उन्होंने कहा कि हमने भी एक कोरिडोर दिया है सुरक्षा का विकास का और 15 फरवरी को प्रधानमंत्री से झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का भी शिलान्यास करने जा रहे हैं जिसमें बीजेपी सरकार द्वारा कराए गए कार्य को लोगों के बीच रखा जाएगा और 2019 का PM MODI के कामों के ऊपर चुनाव लड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments